सीएम हेल्पलाइन की जन शिकायतों का करें प्रभावी समाधान – कलेक्टर

Date:

Share post:

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनुपपुर 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में मेहनत एवं गंभीरता की आवश्यकता है, जिले के सभी विभागीय अधिकारी गंभीरता के आधार पर सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी रुचि लेते हुए प्रत्येक हितग्राहियों से स्वयं चर्चा करें तथा शत प्रतिशत सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में जो भी जवाब अधिकारियों द्वारा फीड किया जाता है, वह जवाब गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, अनावश्यक जवाब दर्ज न किए जांए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि सभी विभागों के सितंबर माह में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतें जिसमें जवाब दर्ज नहीं किया गया है। उन शिकायतों की सूची संधारित किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों पर शास्ति अधिरोपित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश लोक सेवा विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर जवाब फीड न होने तथा निम्न गुणवत्ता के जवाब दर्ज होने से जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होती है। सभी अधिकारी उच्च गुणवत्ता के जवाब फीड कर संतुष्टिपूर्ण शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कर जिले की ग्रेडिंग में सुधार लाएं।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों, आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण इस सप्ताह तक पूर्ण कर जानकारी निर्धारित निरीक्षण प्रपत्र में सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते संस्थान में संसाधनों की कमी अथवा अव्यवस्था का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं छात्रावास, आश्रम व शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध करवाया जा सके। कलेक्टर ने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़े के समापन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए ‘‘आधार-अब विद्यालय के द्वार’’ अभियान अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु लगाए जा रहे शिविर के संबंध में जानकारी ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक से प्राप्त कर कहा कि सभी शासकीय विद्यालयों में शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आधार नामांकन एवं अपडेशन का कार्य किया जाए, ताकि छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षा, डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को सहज रूप से मिल सके। साथ ही उन्होंने अत्याचार निवारण प्रकरण, ई-केवाईसी, ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस, रोड सेफ्टी, धान के उपार्जन हेतु पंजीयन सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

समा.क्र./150

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...