कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहा स्थाई वारण्टी गिरफ्तार*

Date:

Share post:


पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 136/20 धारा 188,269,270 भा.द.वि. के न्यायालय विचाराधीन प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अमर नापित पिता पप्पू नापित उम्र करीब 25 साल निवासी ग्राम चोई थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है।
रविवार की सुबह टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू , आरक्षक दीपक बुन्देला की टीम के द्वारा उक्त फरार वारंटी को गिरफ्तार कर किया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा जानकारी दी गई है कि वह अपराध दर्ज होने के बाद गोवा में जाकर मजदूरी करने लगा था।


Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...