पोलियो बूथ पर तथा घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई गई पोलियो दवा

Date:

Share post:

ς

अनूपपुर 13 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। जिन बच्चों ने बूथ पर पोलियो की दवा नही पी थी, सोमवार को उनके घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई गई। 14 अक्टूबर को भी घर-घर जाकर शेष बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 998 टीमें बनाई गई हैं, जिनके द्वारा जिले के कुल 01 लाख 13 हजार 666 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि प्रदेश एवं देश को पूरी तरह से पोलियो मुक्त बनाया जा सके।
समा.क्र./49

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...