जनसुनवाई में प्रकरण का निराकरण नही करने पर संबंधित शासकीय सेवक पर 4500 रुपये की शास्ति अधिरोपित

Date:

Share post:

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 60 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर 28 अक्टूबर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 60 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, सभी तहसीलों के तहसीलदारों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में तहसील जैतहरी के ग्राम चोलना निवासी आवेदक श्री शंकर केवट मकान क्षति होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के संबंध में शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत हुए। कलेक्टर ने आवेदक की शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित शासकीय सेवक श्री कमलेश परस्ते पर 4 हजार 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित कर शास्ति की राशि प्रतिकर के रूप में संबंधित आवेदक को उपलब्ध कराया।

जनसुनवाई में जनपद पंचायत अनूपपुर (बदरा) के ग्राम बम्हनी निवासी श्री ललन पटेल ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम किरगी निवासी श्रीमती श्यामा साहू ने घर के आंगन में स्थापित विद्युत पोल को हटवाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम गुवारी निवासी श्री परसादी लाल गोंड़ ने बांध के पानी से फसल नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत रौसरखार निवासी श्री बुद्धराम बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम कुहका निवासी श्री चरकू पनिका ने एसईसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहीत किए जाने पर रोजगार दिलवाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत रनईकापा निवासी श्री रामचरण ने भूमि का नक्शा प्रदाय करने तथा अन्य आवेदकों ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलाए जाने एवं हाथी द्वारा घर की क्षति होने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए

      Related articles

      पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम* *सचिव पर एक साल से काम रोकने का आरोप, माकपा...

      *पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम**सचिव पर एक साल से काम...

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...