राष्ट्रीय एकता’’ शपथ एवं ‘‘रन फार यूनिटी’’ कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर को

Date:

Share post:

 

,अनूपपुर/जैतहरीः अनूपपुर  30 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ कार्यक्रम के पश्चात् एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘‘रन फार यूनिटी’’ का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आमजन की सहभागिता से तुलसी महाविद्यालय से लेकर इंदिरा तिराहा तक किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने शपथ एवं ‘‘रन फार यूनिटी’’ कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी जिला अधिकारियों को अपने विभागीय अमले के साथ अनिवार्य रूप से शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...