औद्योगिक भू-खण्डों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट 01 से 15 नवम्बर तक आमंत्रित

Date:

Share post:

 

अनूपपुर 30 अक्टूबर 2025/ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनूपपुर जिले में स्थित विभागीय औद्योगिक क्षेत्र कदमटोला में रिक्त औद्योगिक भू-खंडों के आवंटन हेतु 01 नवम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 15 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 5ः00 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट आमंत्रित किए गए है। उक्त प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर संपदित की जाएगी।

प्रत्येक भूखंड हेतु आवेदन शुल्क 5000 रुपये होगा। आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजी (प्रीमियम) की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। नियम, प्रक्रिया एवं भूखंडों आदि की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट mpmsme.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के पीछे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...