बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर आज बाॅंकीमोंगरा से निकली गई ऐतिहासिक निशान पदयात्रा

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: आज देवउठनी एकादशी एवं बाबा श्याम के पटोउत्सव/जन्मदिन के शुभ अवसर पर बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र के बाबा श्याम के प्रेमियों द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजा कर ऐतिहासिक पदयात्रा बाॅंकीमोंगरा से कोरबा श्याम मंदिर के लिए निकाली गई।

हर माह निकली जाती है पदयात्रा
 
       ज्ञात हो कि हर माह के शुक्ल पक्ष की ग्यारस के अवसर पर बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र के बाबा श्याम के प्रेमियों द्वारा निशान पदयात्रा निकाली जाती है जो इस नवम्बर 2025 के महीने में पूरे 01 वर्ष भी पूर्ण हो गई।

42 प्रेमियों से अर्पण किया निशान
           
        आज के ऐतिहासिक पदयात्रा में कुल 42 श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम को बाॅंकीमोंगरा से पदयात्रा कर कोरबा के श्याम मंदिर में बाबा को निशान अर्पण किया।
          
      समय बीतता गया करवा बनता गया

                जानकारी देते हुऐ समिति के प्रेमियों ने बताया कि जब 11/12/24 को बाॅंकीमोंगरा से कोरबा निशान पदयात्रा को आरंभ की गई थी उसकी नींव 04 प्रेमियों ने रखी थी,धीरे धीरे क्षेत्र के और प्रेमियों तक बात पहुंची प्रेमी जुड़ते चले गये,4 से 6, 6 से 10, 10 से 15 ऐसा बढ़ते बढ़ते महज एक वर्ष में लगभग 50 लोग इस यात्रा का हिस्सा बन गया।

       महिला शक्ति का भी योगदान

     इस पदयात्रा में नारी शक्ति भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है एवं हिस्सा लेती है। आज के इस ऐतिहासिक पदयात्रा में 08 बहनों ने भी बाबा को निशान अर्पण किया।

    10 वर्ष के नन्हे बालक ने भी बाबा को रिझाया
   
       01/11/25 आज बाबा के इस पदयात्रा में आयुष जो कि चौथी कक्षा का छात्र है पूर्ण रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराया,पदयात्रा कर बाबा को रिझाया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...