कार्य की पारदर्शिता के लिए ई-अटेंडेंस प्रणाली का हल्का पटवारी को करना होगा पालन

Date:

Share post:


आम जनता का कार्य प्रभावित होने व लापरवाही परिलक्षित होने पर संबंधितों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

अनूपपुर 07 नवंबर 2025/ शासकीय अमले की जवाबदेही तथा पारदर्शिता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ई-अटेंडेंस स्वचालित प्रणाली स्थापित की गई है। जिसका विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों द्वारा उपयोग कर सकारात्मक परिणाम भी परिलक्षित किए जा रहे हैं। परंतु जिले के अनेक हल्का पटवारियो द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति सजग न रह इस प्रणाली के लागू होने का विरोध जताया जा रहा है। मैदानी अमले की क्षेत्र में अनुपस्थित से कार्य में वृद्धि नहीं देखी जा रही है।

जबकि ई-अटेंडेंस प्रणाली का कोतमा तहसील के पटवारी बेहतर उपयोग कर कर्तव्य परायणता से जनता की सेवाओं में वृद्धि व गुणवत्ता परीक्षित कर रहे है। राजस्व विभाग के कोतमा तहसील के पटवारियो द्वारा ई-अटेंडेंस प्रणाली को अपनाया गया है परिणाम स्वरूप कोतमा तहसील के 22 पटवारी के द्वारा निरंतर ई-अटेंडेंस प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।
पटवारी की हल्का में उपस्थित से राज्य शासन की मंशानुरूप  कार्यों में बढ़ोतरी के साथ-साथ लक्ष्य पूर्ति के प्रयास परिलक्षित दिखाई पड़ रहे हैं ई-अटेंडेंस लगाने वाले पटवारी के वेतन आहरण किया गया है।

कुछ पटवारियो द्वारा ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध किया जा रहा है। जिसे जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-अटेंडेंस प्रणाली का निर्देशानुसार पालन न करने पर संबंधित पटवारी के द्वारा आम जन के कार्यों को प्रभावित करने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर वेतन आहरण न करने के साथ ही पारदर्शी व जवाब देही के इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले शासकीय सेवकों के प्रति

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...