लेमनग्रास तथा एक बगिया मां के नाम पौधारोपण हितग्राहियों से जिला पंचायत सीईओ ने चर्चा कर ली जानकारी, पौधों के संरक्षण, संवर्धन, सुरक्षा पर दिया जोर

Date:

Share post:

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम भेजरी   बहपुर, कोहका पूर्व में कार्यों का किया अवलोकन

अनूपपुर 21 नवंबर 2025/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम भेजरी में जनमन आवास, लेमनग्रास रोपण, ग्राम बहपुर में एक बगिया मां के नाम, केटल शेड, कोहका पूर्व में कोदो इकाई का किया अवलोकन किया गया। भ्रमण के दौरान कृषि विभाग की उपसंचालक श्रीमती निशा सिन्हा, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री शशांक प्रताप सिंह, सीईओ जनपद पंचायत श्री गणेश पांडेय, एपीओ मनरेगा श्री वरुणेंद्र सिंह , सहायक यंत्री आर ई एस श्री प्रवेश गौतम, सहायक ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मिशन तथा समूह सदस्य  श्रीमती उर्मिला परस्ते, प्रमिला  सिंह, सुनीता परस्ते आदि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत भेजरी मे प्रधानमंत्री जन मन आवास तथा कृषि विभाग के लेमनग्रास हितग्राहियों से चर्चा कर जानकारी ली गई। उन्होंने लेमनग्रास के हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उनसे उनके कार्यों की तथा लेमनग्रास के विक्रय आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बहापुर में मनरेगा योजना अंतर्गत एक बगिया मां के नाम चयनित पौधारोपण स्थल पहुंचकर कार्य का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से चर्चा करते हुए पौधारोपण के संरक्षण, संवर्धन व सुरक्षा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए केटल सेट का भी अवलोकन किया।

ग्राम कोहका पूर्व में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित कोदो प्रोसेसिंग इकाई एवं बेकरी इकाई का अवलोकन करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने समूह सदस्यों से कच्चे माल की उपलब्धता, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया गया। सीईओ जिला पंचायत ने इकाई के अपग्रेडेशन के संबंध में भी स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा की एवं शासन स्तर से मिलने वाले सहयोग के बा

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...