*यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने यमराज उतरे धरती पर, रोचक अंदाज से किया जागरूक*

Date:

Share post:

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज अनूपपुर जिले में एक अनूठी पहल देखने को मिली। शहडोल से आए *आर्टिस्ट श्री प्रकाश राव* ने यमराज का रूप धारण कर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चलने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात का *विशेष पाठ* पढ़ाया। यमराज के आकर्षक और हास्य-भरे अंदाज को देखकर राहगीर भी रुककर नियमों की जानकारी लेते नजर आए।

*”नियमों का पालन नहीं… तो अगला सफर मेरे साथ!”*

*”हेलमेट ना पहनकर तुमने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है,एक्सेप्ट कर लू क्या?*
जैसे डायलॉग ने लोगों का ध्यान खींचा।

यह विशेष जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर आयोजित किया गया। शहर के प्रमुख स्थानों पर यह गतिविधि पूरे दिन *आकर्षण का केंद्र* बनी रही। विशेष अभियान रेलवे स्टेशन तिराहा,बस स्टैंड,सामतपुर,कलेक्ट्रेट ऑफिस मुख्य मार्ग,अंडरब्रिज तिराहा,इंद्रा तिराहा आदि विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।

हर स्थान पर यमराज लोगों को रुकवाकर *हंसी-ठिठोली के साथ* समझाते दिखे। इस अभियान से बड़ी संख्या में लोगों ने यातायात नियमों का महत्व समझा। यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा लगातार आमजन को जागरूक करने के लिए अलग अलग प्रयास किए जा रहे है जो निरंतर जारी रहेंगे।

*यातायात पुलिस अनुपपुर*

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...