यात्री प्रतीक्षालय के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट) :- क्षेत्र के ग्राम कसाईपाली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान हरप्रसाद भैना (55 वर्ष) पिता सहस राम, निवासी सराईसिंगार के रूप में की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरप्रसाद भैना कल जुराली गांव गया हुआ था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने जब प्रतीक्षालय के पास शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना दीपका थाना को दी गई। सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों द्वारा अत्यधिक ठंड के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव मिलने की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...