बिलासपुर:-ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Date:

Share post:

बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक युवक बाइक से कोरबा जाने को निकला था। वीरेन्द्र गंधर्व रतनपुर थाना क्षेत्र के लिमहा का रहने वाला था। गांव से कुछ दूर कोरबी हरदीपारा के पास घटना हुई है। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को चपेट में लिया. ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच में रतनपुर पुलिस जुटी है।

बता दें कि रतनपुर क्षेत्र के लिमहा में रहने वाले वीरेंद्र गंधर्व(38) किसान थे। शुक्रवार की सुबह वे अपने परिचित जयराम गंधर्व और गुड्डू विश्वकर्मा को लेकर कोरबा जा रहे थे। बाइक सवार युवक सुबह 10 बजे ग्राम कोरबी के हरदीपारा पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए।

इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयराम और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर वीरेंद्र के स्वजन मौके पर पहुंच गए। वहीं, आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजकर इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...