छत्तीसगढ़:-हाथियों के आतंक से थर्राया सूरजपुर और कोरबा, जमकर मचा रहे उत्पात

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-17 दिसंबर। बीती देर रात छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और कोरबा जिले में दो अलग अलग घटनाओ में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है।सूरजपुर जिले के मोहरसोप पुलिस चौकी में जहां हाथियों का दल घुस गया वहीं कोरबा जिले के करतला वनक्षेत्र में हाथियों ने पसरखेत रेंज में किसानों की फसलों को रौंद दिया।

वन विभाग एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के सूरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का उत्पात जारी है।आठ हाथियों का दल इलाके के गावों में तोड़फोड़ कर रहा है, साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा रहे है, हाथियों के आतंक से समूचे इलाके में भय का माहौल है।बीती देर रात बाद 8 हाथियों का यह दल मोहरसोप पहुंचा और एक घर को तहस-नहस कर दिया।घर के लोगों ने छत के ऊपर चढ़ कर अपनी जान बचाई।हाथियों के दाल ने रहर, सरसो आदि फसलों को रौंदकर बरबाद दिया ।इसके बाद हाथियों का दल पुलिस चौकी परिसर में घुसकर वहां की दीवार को तोड़ दिया।वहां यह दल लगभग तीन घण्टे तक रहा । पुलिसकर्मियों ने छत के ऊपर स्थित बैरक में रहकर जान बचाई। सुबह होते हाथी जंगल की ओर निकल गए ।तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली फिलहाल हाथी नजदीक के जंगल मे जमे हुए है जिससे मोहरसोप के लोगों में दहशत का माहौल है।

वहीं एक दूसरी घटना में कोरबा जिले के करतला वनक्षेत्र में 38 हाथियों का दल जमकर उत्पात मचा रहा है। इनमें 8 शावक भी हैं।हाथियों ने जमकर कोटमेर के ग्रामीणों की बाड़ी में लगी फसल को भी जमकर नुकसान पहुंचाया है।

कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम ने बताया कि दो साल बाद करतला रेंज में हाथियों का झुंड पहुंचा है। वन विभाग के कर्मचारी और हाथी मित्र दल हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। वन विभाग ने मुनादी भी करवाई है। किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर सर्वे कराया जा रहा है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...