गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के जिला समन्वयक आशुतोष हुए सम्मानित

Date:

Share post:

कोरबा -: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा प्रशासनिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले कर्मियों को सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में कार्यरत जिला समन्वयक आशुतोष गौरहा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विभिन्न शासकीय अभियानों, कार्यक्रमों, कैंपिंग गतिविधियों एवं प्रशासनिक आयोजनों की सटीक, त्वरित एवं प्रभावी कवरेज कर आमजन तक सूचनाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही अवकाश के दिनों में भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए समाचार संकलन, कार्यक्रम कवरेज एवं सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से शासन-प्रशासन की गतिविधियों को निरंतर जनमानस तक पहुँचाने हेतु उनके कार्यों की विशेष सराहना की गई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि वर्मा द्वारा उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...