देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मोहा मन

Date:

Share post:

देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मोहा मन

अनूपपुर 26 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें जूनियर वर्ग में भारत ज्योति स्कूल अनूपपुर द्वारा जयतु जयतु भारत…., लिटिल फ्लावर स्कूल अनूपपुर द्वारा हमरपारा तुम्हारपारा… (छत्तीसगढ़ी), मेगा माइन्ड स्कूल अनूपपुर द्वारा महाकाल की बेटी…. (मध्य प्रदेश लोक नृत्य), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर द्वारा योगा ताली राम आएंगे… पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर द्वारा सबसे पहले सबसे ज्यादा दिल में यह मेरा वतन…., शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर द्वारा आमोनारी जैहरवाली…., शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर द्वारा सलाम इंडिया…., शासकीय आदर्श एकलव्य आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर द्वारा ट्राइबल विथ पैडिआट्रिक देश के जवान जागे……. तथा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर द्वारा मैं आदिवासी कोयारानी…… गीत पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके अंतर्गत जूनियर वर्ग में मेगा माइन्ड स्कूल अनूपपुर को प्रथम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर को द्वितीय एवं लिटिल फ्लावर स्कूल अनूपपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर को प्रथम, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर को द्वितीय एवं शासकीय आदर्श एकलव्य आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...