सक्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

Date:

Share post:

 

सक्ती, 26 जनवरी 2026।
जिला मुख्यालय सक्ती में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती जांगड़े ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया तथा जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान शांति के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।


जिला स्तरीय समारोह में विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से मिली। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। समारोह का संचालन सेजेस कसेरपारा के व्याख्याता श्री देवाशीष बनर्जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व आम नागरिक उपस्थित रहे।
परेड प्रतियोगिता के परिणाम
मार्चपास्ट में कुल 9 टुकड़ियों ने भाग लिया।
प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरुष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिला पुलिस बल (महिला) द्वितीय और नगर सेना (पुरुष) तृतीय स्थान पर रही।
नॉन-प्रोफेशनल वर्ग में सीनियर एनसीसी बालक दल को प्रथम, जूनियर एनसीसी बालिका को द्वितीय तथा सीनियर एनसीसी बालिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती को द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी (बा) को तृतीय स्थान मिला। कुल पांच विद्यालयों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
झांकी प्रतियोगिता में स्कूल शिक्षा विभाग अव्वल
झांकी प्रतियोगिता में स्कूल शिक्षा विभाग की “राष्ट्रीय शिक्षा नीति से एआई आधारित डिजिटल शिक्षा तक” थीम पर आधारित झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। प्राकृतिक खेती विषय पर कृषि विभाग की झांकी को द्वितीय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं पर आधारित स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!