*अनूपपुर में आकर्षक ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण, सड़क सुरक्षा जागरूकता को मिलेगा नया आयाम*

Date:

Share post:

💐*गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रभारी मंत्री अनूपपुर श्री दिलीप अहिरवार जी द्वारा किया गया उद्घाटन*

🚦*अनूपपुर पुलिस अधीक्षक की यातायात जागरूकता के लिए नई पहल*

✍️पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बनाया गया *नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण* अनूपपुर के *प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जी, जिला कलेक्ट श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान एवं जनप्रतिनिधि श्री हीरा सिंह श्याम* द्वारा किया गया। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी अनूपपुर, थाना प्रभारी कोतवाली,थाना प्रभारी यातायात एवं जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे

👉लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए* यातायात नियमों की जानकारी और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। *ट्रैफिक पार्क बच्चों और युवाओं को प्रारंभिक अवस्था से ही सुरक्षित सड़क व्यवहार सिखाने का प्रभावी मंच बनेगा।*

🚦ट्रैफिक पार्क में *ट्रैफिक सिग्नल, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, लेन सिस्टम, राउंडअबाउट एवं अन्य यातायात संकेतों की वास्तविक संरचनाएं* विकसित की गई हैं, जिससे बच्चे और नागरिक व्यावहारिक रूप से यातायात नियमों को समझ सकें।

*ट्रैफिक पार्क में आकर्षण का केंद्र बनी आकृतियां*

🔸 *टायरों से बने तितली और चींटी*
🔸 *नशे की हालत में दुर्घटनाग्रस्त वाहन*
🔸*ब्लैक स्पॉट का चित्रण*
🔸 *रोटरी आदि*

अनूपपुर ट्रैफिक पार्क के माध्यम से *नागरिकों एवं विद्यार्थियों* को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एवं ड्राइविंग लाइसेंस के समय होने वाले टेस्ट में भी ट्रैफिक पार्क लाभकारी होगा।

*📍यातायात पुलिस अनूपपुर*

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...