जांजगीर (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट )-: छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में किसानों का धान मंडी द्वारा लिया जा रहा है लेकिन सिर्फ जांजगीर-चांपा जिले के किसानों का् टोकन काटने के बाद भी शासन द्वारा धान नहीं लिया जा रहा है जिसके संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा 28/01/2025 को जिले के किसानों की उपस्थिति में एस डी एम जांजगीर को ज्ञापन सौंपा गया है जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को किसान की समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया गया है और छत्तीसगढ़ सरकार को किसानों का धान खरीदनें और समय बढ़ाने को लेकर निवेदन किया गया है किसानों का आरोप है कि उनका टोकन काट दिया गया है लेकिन खरीदी बंद कर दी गई है ऐसे में किसानों के ऊपर कर्ज बढ़ जाएगा और उनकी स्थिति अत्यंत ही दैनिय हो जाएगी ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम में जिले के विधायक माननिय व्यास कश्यप की अगुवाई में सम्पन्न हुई वहीं जिले के किसान संगठन के अध्यक्ष कमल निवासी सरखो ने किसानों की परेशानी से शासन को अवगत कराने का प्रयास किया गया है।


