कोरबा:-धमाके की गूंज सहमे लोग किसी के लिए ‘विकास’ और किसी की मुसीबत, SECL में हैवी प्लास्टिंग, जमीदोज हुए गरीबों के मकान, डर के साये में कट रही रात।

Date:

Share post:

कोरबा:-जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के विकास में एसईसीएल के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि, विकास के बदले कोरबा को प्रदूषण के रुप में भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

खदान में कोयले के उत्पादन के लिए होने वाले हैवी ब्लास्टिंग से लोगों का जीना मुहाल हो गया. वहीं कल रात हुई ब्लास्टिंग से ग्रामीण डरे हुए हैं.

बता दें कि, ब्लास्टिंग के साथ ही खदान से डस्ट का गुबार उड़ता है, जो रिहायशी इलाकों में पहुंचता है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हरदीबाजार, अमगांव, मलगांव सहित सरईश्रृंगार के लोग पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान हैं। आसमान में उठे प्रदूषण रूपी धूल के गुबार को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग किस तरह अपना जीवनयापन करते होंगे।

आमगांव के सरपंच बृजकुंवर ने बताया कि, ब्लास्टिंग की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। जिसके चलते हरदी बाजार सगाई सिंगार और आसपास के ग्रामीण काफी परेशान हैं। कई बार हैवी ब्लास्टिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्र में लगे बोरवेल धंस गए हैं। कई लोगों के घर जर्जर हो चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है।

कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने बताया कि, वह इस क्षेत्र के विधायक हैं और ग्रामीणों की समस्या को लेकर कई बार एसईसीएल और जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुके हैं। कल हुए ब्लास्टिंग से ग्रामीण डरे हुए हैं. इस बार कोई बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा ।

दरअसल, ब्लास्टिंग से हुई यह समस्या पहली बार नहीं है। कुछ दिनों पहले कुसमुंडा खदान में भी हैवी ब्लास्टिंग के चलते पाली पठानिया गांव के मकान जर्जर हो गए थे‌। जहां कोयला घर तक में गिरा हुआ था। जिसकी शिकायत लेकर ग्रामीण काफी संख्या में कलेक्ट्रेट भी पहुंचे हुए थे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...