रायपुर में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, 7 लाख से ज्यादा नकदी ले उड़े चोर। ,देखें रायपुर की बड़ी खबर….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार–रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों के ताले और छप्पर तोड़कर गल्लों में रखी 7 लाख रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकानदारों के पहुंचते ही घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़ित दुकानदारों के अनुसार “लब-डब” नामक कपड़ों की दुकान से करीब 2 लाख 75 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। वहीं पास ही स्थित “नोवा फर्नीचर” दुकान में छप्पर तोड़कर घुसे चोरों ने करीब 1 लाख 40 हजार रुपए पर हाथ साफ किया। तीसरी वारदात डिजाइनर सेनिटेशन और हार्डवेयर दुकान में हुई, जहां से चोर करीब 2 लाख 85 हजार रुपए नकद ले गए। वारदात के वक्त आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर दुकानों में घुसे थे।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद की जाएगी।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!