भारतीय सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक

Date:

Share post:

भारतीय सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक

अनूपपुर 12 मार्च 2026/ भारतीय सेना (अग्निवीर) में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट⁠ www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से उम्मीदवार अग्निवीर और नियमित कैडर की सभी श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। जिनमें अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)- दसवीं पास, अग्निवीर (टेक्निकल) -बारहवीं पास, अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) – बारहवीं पास तथा अग्निवीर (ट्रेड्समैन) – दसवी एवं आठवीं पास शामिल हैं। आवेदन करने हेतु अभ्‍यर्थी की आयु 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष के मध्‍य होना चाहिए। आवेदन शुल्‍क 250 रुपये निर्धारित है।

जिले के भर्ती अधिकारी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी कर लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

Related articles

गुणवत्ता पूर्ण मूल्यांकन  प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

सक्ती(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)-: जिले के समन्वय संस्था शा कन्या उ मा वि सक्ती में हाई स्कूल एवं...

अनूपपुर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी

अनूपपुर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी अब तक 638 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच अनूपपुर 14 मार्च 2026/ जिले...

राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी

कोरबा -: हर वर्ष 14 मार्च को राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस मनाया जाता है,इस दिवस का उद्देश्य लोगों...

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता जी ने कोरबा जिला के कटघोरा विधानसभा में बाँकी मोंगरा शांतिनगर में ली समस्त मंडल अध्यक्षों की बैठक

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: कोरबा जिला के बाँकी मोंगरा शांतिनगर में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी...