नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती में बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विगत 16 मार्च से  किया जा रहा है इस बीच आज जिले के शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत ने मूल्यांकन केंद्र का औचक  निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्रीमती सरोजनी लकड़ा और सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्री एन एल देवांगन के साथ सभी 14  कक्षाओं में जाकर परीक्षकों को पूरे समय तक उपस्थित रहने,बोर्ड के निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य करने, सावधानी, सजगता और बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।  हेड उपहेड को उन्होंने अनिवार्य रूप से  पुनर्मूल्यांकन करने और अभिलेखों का बिना किसी त्रुटि के अभिलेखन करने को कहा। केंद्र की साफ सफाई और  बिजली, पेयजल, शौचालय की सुविधा पर संतोष व्यक्त किया।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...