जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र ऋषभ अग्रवाल ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 92% अंक लाकर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Date:

Share post:

सक्ति। जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती के मेधावी छात्र ऋषभ अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर नगर, विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

ऋषभ अग्रवाल की इस उपलब्धि पर उनके पिता आकाश अग्रवाल एवं माता रश्मि अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपने पुत्र की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि ऋषभ ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए यह सफलता हासिल की है।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी ऋषभ की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

ऋषभ की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Related articles

उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता...

  सक्ती 16 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री श्री लखनलाल...

अनूपपुर से बड़ी खबर: श्रम विभाग की जांच में कंपनी प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सिद्ध

  अनूपपुर | जिले के जैतहरी स्थित एम.बी. पावर (म.प्र.) लिमिटेड में श्रमिकों के अधिकारों के हनन का मामला...

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हुआ संपन्न

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हुआ संपन् राजनगर /अनूपपुर - फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान,नगर...

ॐ आमंत विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा

अनूपपुर अमरकंटक श्रद्धेय स्व. भगयत हारण माथुर सन् 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में...