पुष्पराजगढ़ अनूपपुर- अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है कि संविधान निर्माता,भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के 135 जयंती के अवसर पर “प्रतिमा अनावरण समारोह” का आयोजन ग्राम पंचायत जरही तहसील पुष्पराजगढ़ मे धूम धाम से संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम मे अंबेडकर विचारधारा एवं दर्शन के प्रख्यात विद्वान डॉ.संतोष कुमार सोनकर जी, विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग) इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (म. प्र.) को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया | अपने उद्बोधन मे शिक्षा के महत्व को बताते हुए समाज मे कुछ कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिये |
विशिष्ट अतिथि के रूप मे जनमानस को प्रेरणा देने के लिए डॉ० डी. ए. प्रकाश खांडे ( शिक्षक) माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, श्री राम लखन टांडिया जी (प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल जरही) श्री संतोष सिंह पेंद्रो (शिक्षक) श्री शीतल प्रसाद चंद्रवंशी जी (ग्राम उमनिया) श्री पूरन चंदेल जी (हरिभूमि समाचार पत्र) एवं श्री नत्थू लाल राठौर जी ( शुभ संकेत न्यूज) उपस्थित रहें | इस कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, श्री मदन त्रिपाठी जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बब्बू प्रसाद चंद्रवंशी, श्री जागेश्वर चंद्रवंशी जी उपस्थित रहकर समाज को बाबा साहेब के विचार प्रेरणा को बताये | संपूर्णता के साथ सार्थक प्रयास और सहयोग करने वाले आदरणिया श्रीमती मैकिन बाई (सरपंच) एवं श्री मनोज कुमार लवकेश (उप सरपंच) ग्राम पंचायत जरही के संयुक्त अध्यक्षता मे अंबेडकर जयंती एवं प्रतिमा लोकार्पण संपन्न हुआ |
बाबा साहब की प्रतिमा ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति प्रेरणा देते हुए समाज को सफल बनाने में एवं उनके विचारों को जोड़ने में सार्थक सिद्ध होगी | आयोजक मंडल रमाकांत चंद्रवंशी, रोहित कुमार चंद्रवंशी, छक्के लाल, सुरेश चंदेल, रोशन चंद्रवंशी आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए बाबा साहेब के विचारों को अपनाये, समाज मे समरसता और न्याय की ओर अग्रसर होवे |


