गुड गवर्नेंस सप्ताह: एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

विभागों को जनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के दिये गये निर्देश

कोरबा -: भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह- ‘प्रशासन गांव की ओर’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने विभागों के लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर सभी विभागों को जनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। सुशासन सप्ताह के दौरान जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए तहसील मुख्यालयों एवं पंचायत समितियों आदि में विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए। कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर बनर्जी ने विभागवार पीएम पोर्टल, सीएम जनचौपाल और कलेक्टर जनचौपाल के लंबित प्रकरणों की जानकारी। उन्होंने सुशासन सप्ताह के दौरान विशेष प्रयास करके लंबित आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही हितग्राही मूलक कार्यों और सफलताओं को फोटो और वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ साझा करने के भी निर्देश दिए। सुशासन सप्ताह के दौरान लंबित लोक शिकायतों का निवारण, राज्य पोर्टलों में जन शिकायतों का निवारण, ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गयी सेवाओं की संख्या, सेवा वितरण आवेदनों का निराकरण, सुशासन प्रथाओं का संकलन-प्रसार एवं जन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। कार्यशाला में जिला कोषाालय अधिकारी जसपाल सिंह राज, तहसीलदार द्वय के.के. लहरे एवं सोनित मेरिया सहित जिला पंचायत, राजस्व विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...