राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अंग्रेजी शराब 164.880 लीटर कुल कीमती 89868/रूपये एवं एक बिना नंबरी बोलेरो वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर से सूचना मिली की एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन में दो व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने के लिय अमरकंटक तरफ ले जा रहे हैं । मुखबिर की सूचना पर मय स्टाफ के ग्राम डाकिया टोला मेन रोड के पास पहुचे थे तभी राजेन्द्रग्राम तरफ से एक बिना नंबरी बोलेरो वाहन आते हुये दिखा जो पुलिस की गाड़ी को देखकर तेजी से अपनी वाहव को तेज करके भागने लगे जिसका पीछे कर घुसरवार के आगे रोक जो एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया एवं एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सनेह उर्फ शनि सिंह पिता सत्य लाल सिंह निवासी चूंदरोड ग्राम चूंद थाना कोटर जिला सतना का होना बताया एवं बोलेरो वाहन को साक्षीयो के समक्ष तलाशी ली गई जिसमें खाकी रंग के कागज के कार्टून बोलेरो वाहन के पीछे की सीट पर रखे मिले जिन्हें वाहन से नीचे रखवाकर गिनती की गयी जो 19 नग कागज के कार्टून में अंग्रेजी शराब भरे होना पाया गया कार्टूनो को चेक किया गया जो 08 पेटी स्टाक कंपनी की बियर 650 एमएल की कुल 96 नग, मात्रा 62.400,01 पेटी मैजिक मूमेन्ट की अंग्रेजी शराब कुल 48 नग प्रत्येक 180 एमएल मात्रा 8.640 लीटर, 02 पेटी किंग फिसर स्ट्रांग बियर (केन) प्रत्येक कार्टून में 24-24 नग प्रत्येक 500 एमएल के 24 लीटर, 02 पेटी अंग्रेजी गोवा विस्की शराब प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग कुल 100 नग प्रत्येक 180 एमएल की कुल मात्रा 18 लीटर ,02 पेटी रायल स्टेज विस्की प्रत्येक कार्टून में 48-48 नग कुल 96 नग प्रत्येक 180 एमएल के कुल मात्रा 17.280 लीटर , 04 पेटी अंग्रेजी मेगडावल नं.1 विस्की प्रत्येक कार्टून में 48-48 नग कुल 192 नग प्रत्येक 180 एमएल की कुल मात्रा 34.560 लीटर । कुल अंग्रेजी शराब 164.880 लीटर कुल कीमती 89868/रूपये का पाया गया । आरोपी सनेह उर्फ शनि का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दंडनीय पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । वापसी पर अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले गिरफ्तार सुदा आरोपी सनेह उर्फ शनि सिंह को न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुष्पराजगढ़ निर्देशन पर निरीक्षक पी.सी. कोल ,सउनि.अवधलाल अहिरवार, प्र.आर. 142 वीरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 42 राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्र.आर. 144 धीरज तिल्गाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


