कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में कॉलेज की स्टूडेंट के द्वारा कॉलेज के बाउंड्री वॉल पर वॉल पेंटिग करके दिया स्वच्छता का संदेशवॉल पेंटिग करके दिया स्वच्छता का संदेश…

Date:

Share post:

कोरबा:-शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में दीवार पर पेंटिंग बनाकर छात्र – छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश। यह दीवार कला चित्रण का आयोजन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती डॉ. पूनम ओझा जी एवं डॉ.शिवदयाल पटेल जी के नेतृत्व में किया गया। छात्र – छात्राओं ने दीवार में पेंटिंग कर प्राकृतिक वातावरण के प्रदूषित होने से क्या अंतर देखने को मिलता है बताने का प्रयास किया है, जिसमें एनएसएस वॉलिंटियर- हितेश प्रजापति,अवंतिका भारिया, अभिलाषा सोनिकर, ज्योति सारथी, स्वेता कंवर, निलेश निर्मलकर, संध्या निमजा, अमन बघेल, पुरुषोत्तम दास, और सूरज साहू ग्रुप में शामिल रहे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के समर्थन में बीएससी सेकंड ईयर के छात्रों द्वारा दीवार पर पेंटिंग किया गया, जिसमें रमीना पाटले, सिमरन खातून, स्वेता साहू, सियांशी जायसवाल, ओमप्रकाश मिरी, प्रांशु आदिले व उनकी टीम सम्मिलित थी।

ओजोन परत अपक्षय का संदेश अपने चित्रण के माध्यम से चित्रिका उपाध्याय, चंचल शर्मा, काजल, शाकिर अली, व मो. फरहान ने दिया।

तथा नारी सशक्तिकरण का संदेश अपने चित्रण के माध्यम से उपासना यादव, योगिता जायसवाल, विनीता धिरहे, यासना देवांगन, श्रुति जायसवाल, शीतला साहू ने दिया। यह अनूठा पहल निश्चित ही महाविद्यालय प्रबंधन के साथ – साथ आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा, और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व मनोरम रखने का संदेश देगा।

इन्द्र नारायण की रिपोर्ट

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...