
सक्ती। साहू समाज जिला सक्ती में सामाजिक संगठन को मजबूत करने एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ग्राम लिमतरा निवासी बलभद्र साहू को साहू समाज जिला सक्ती का जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बलभद्र साहू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाज सेवा, युवाओं को प्रेरित करने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का कार्य करते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं कार्यशैली को देखते हुए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ जनों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में साहू समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत होगा। सभी समाजजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा कि बलभद्र साहू की कार्यकुशलता एवं समाज के प्रति समर्पण से समाज को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। वहीं बलभद्र साहू ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में सदैव तत्पर रहकर जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे।
साहू समाज जिला सक्ती के जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष बने बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर
Date:


