आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन तो है, पर ‘पंखा’ गायब; भीषण गर्मी में बच्चे और स्टाफ परेशान

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-  स्थानीय वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 01 में इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण नौनिहालों और पालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस केंद्र में दो से ढाई साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। साथ ही, यही मासूम बच्चे यहां अपनी शुरुआती पढ़ाई, खेल-कूद और अन्य गतिविधियों के लिए भी आते हैं। लेकिन केंद्र में मुकम्मल व्यवस्था न होने के कारण बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

मीटर लगा, पर पंखा गायब

हैरानी की बात यह है कि बाकी मोगरा के इस आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में बिजली विभाग द्वारा मीटर तो लगा दिया गया है, लेकिन वह पंखा नहीं लग पाया है जिससे बच्चों को मुसीबत का समना करना पढ़ रहा है।

मासूमों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिना बिजली, पंखे और उचित व्यवस्था के बच्चों को टीका लगवाने और पढ़ाई करने में बेहद तकलीफ हो रही है। छोटे बच्चों को हो रही इस असुविधा को लेकर स्थानीय नागरिकों और पालकों में विभाग के प्रति नाराजगी है। सजग नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर तुरंत ध्यान दें, ताकि मासूम बच्चों को इस अव्यवस्था से जल्द से जल्द राहत मिल सके।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...