बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर रोकने के प्रयास में फिसला पैर, पहियों के नीचे दबने से चालक की मौत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा :-बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बिना चालक के चल पड़े ट्रेलर को रोकने के प्रयास में चालक का पैर फिसल गया और वह ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 2243 मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। दोपहर करीब 1 बजे ट्रेलर रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया। चालक संतोष कुमार खैरवार (47 वर्ष), पिता बहरता खैरवार, निवासी, ट्रेलर से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेलर बिना चालक के आगे बढ़ने लगी।

ट्रेलर को आगे बढ़ता देख संतोष कुमार उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन जल्दबाजी में उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वे सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर आगे कैसे बढ़ी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...