कोरबा जिले के पाली तानाखार विधायक केरकेट्टा ने की मनरेगा कार्यों की समीक्षा

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-कोरबा 29 दिसंबर 2022/जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सद्भावना भवन में पाली-तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। विधायक श्री केरकेट्टा ने मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी लेकर मनरेगा कामों में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को संलग्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रम मूलक कार्यों को ज्यादा संचालित किया जाए। जिसका लाभ ग्रामीण श्रमिकों को मिल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा की कार्ययोजना में ग्राम विकास एवं श्रम मूलक कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा मांग के निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जनपद सदस्य सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि सहित अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैंकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री राधेश्याम मिरझा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...