जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बांकीमोंगरा में निकाली पदयात्रा ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत /बाकी मोगरा:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट):- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेन चौक से सोमवारी बाजार तक पदयात्रा निकालते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा आम नागरिकों के बीच पहुंचकर अपनी बात रखी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं, नीट परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती आत्महत्याओं, लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों और नकटी गांव के लोगों के साथ कथित अन्याय जैसे मामलों में सरकार जनता को संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है। नेताओं ने कहा कि इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसके तहत ब्लॉक स्तर पर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए लोगों से जनहित के मुद्दों पर समर्थन की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता से जुड़े सवालों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों को हर स्तर पर उठाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह, सुनील पाण्डे, हेमंत साहनी, संदीप डहरिया, बजरंग दास, निक्कू कुकरेजा, लालू साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...