विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

 

सक्ति। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर 05 अगस्त 2026 को ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराने, जन्म से लेकर पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है, जो कुपोषण और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सही स्तनपान तकनीक, मातृ एवं शिशु पोषण तथा स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारियाँ भी साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

 

कार्यक्रम में बीएमओ मक्रांतबंजारे पंचायत समन्वयक प्रेम बाई बंजारे, ब्लॉक समन्वयक घसनीन टंडन, निर्मला साहू, दूधेश्वरी चंद्रा (मितानिन प्रशिक्षक), सुलोचना जटवार, कुमुदिनी कश्यप, सावित्री पात्रे, भारती बंजारे, उर्मिला चंद्रा, हरिबाई नागरों सहित सेक्टर की मितानिनों ने सहभागिता की।

 

इस अवसर पर दूधेश्वरी चंद्रा एवं प्रेम बाई बंजारे ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। उन्होंने स्तनपान के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती सुमन चौधरी एवं बीएमओ मक्रांतबंजारे बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने माताओं से शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर और नियमित स्तनपान कराने का आग्रह किया तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में जनजागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर जैतहरी में दिखा समाज का बिखराव, एकता पर उठे गंभीर सवाल

      जैतहरी। अनूपपुर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती इस वर्ष जैतहरी में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई,...

      वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे नवनिर्वाचित समाज के जिला अध्यक्ष उदय सिंह राठौड़...

      उक्त कार्यक्रम वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे...

      वन्य जीव बचाने में जैतहरी टीम अव्वल: अपराध घटित होने से पहले दबोचे गए बोधू और दुर्गेश* —

      -*जैतहरी में वन विभाग की सजगता से टला बड़ा वन्य जीव अपराध, 2 शिकारी न्यायिक हिरासत में**अनूपपुर।* वन्य प्राणियों...

      डभरा में 17 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर

       डभरा। नगर पंचायत डभरा में 17 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान...