विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

सक्ती। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के सतत पर्यवेक्षण में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सक्ती द्वारा आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 20–25 व्यक्तियों के छोटे-छोटे समूहों में एकत्रित कर विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक आसान पहुंच, अनुसूचित जनजाति वर्ग के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, भूमि एवं संपत्ति संबंधी अधिकार, वन अधिकार तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, नशाखोरी, साइबर अपराध के संबंध में आवश्यक कानूनी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू, पहलाद बंजारे, भुनेश्वर साहू, संतोष कश्यप उपस्थित रहे।किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के संबंध में भी बताया गया।

      Related articles

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...

      बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

       माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...