पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयन सूची जारी

Date:

Share post:

कोरबा -: पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा-2022 हेतु व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर से प्राप्त परीक्षा परिणाम के आधार पर जिले में 18 रिक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों का वर्गवार दस्तावेज सत्यापन, एवं दावा आपत्ति निराकरण पश्चात जिला स्तरीय चयन समिति के अनुशंसा के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण हेतु वर्गवार चयन सूची जारी किया गया था। उक्त जारी चयन सूची में से सरल क्रमांक 08 में अंकित श्री आदित्य कुमार पिता रामप्रसाद (अनारक्षित मुक्त वर्ग) एवं सरल क्रमांक 01 में अंकित श्री अघन कुमार पिता मुकुंद सिंह (अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग)  के द्वारा प्रशिक्षु पटवारी पद से त्याग आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। उनके त्याग आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने के उपरांत पटवारी प्रशिक्षण हेतु अनारक्षित मुक्त वर्ग से 01 पद एवं अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग से 01 पद रिक्त हो चुका है। उपरोक्त रिक्त पदों की पूर्ति किए जाने हेतु विभागीय चयन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार अनारक्षित मुक्त वर्ग हेतु प्रतीक्षा सूची से सनत कुमार पिता बाबूलाल व अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग के रिक्त पद हेतु सोमपाल पिता खेम सिंह का चयन पटवारी प्रशिक्षण हेतु किया गया है। उपरोक्त चयनित अभ्यर्थियों को  अपना नियुक्ति पत्र कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) से प्राप्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...