कोरबा:-प्रदूषण के मामले में कोरबा की हालत बेहद खराब, हो निगरानी

Date:

Share post:

कोरबा:-सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि कुछ समय पूर्व नासा व प्रदूषण को लेकर जानी मानी संस्था ग्रीनपीस द्वारा जारी विश्लेषित रिपोर्ट में कोरबा का हालात अत्यंत खराब बताया है। वर्तमान में कोरबा परिवहन व औद्योगिक क्लस्टर के सबसे खराब नाइट्रोजन आक्साइड का हाट स्पाट बन गया है। प्रदूषण फैलाने वाले शहरों में कोरबा 17 वें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कलेक्टर संजीव कुमार झा को लिखे पत्र में सांसद महंत ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र कोरबा में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक पहल करने लोकसभा सत्र में शून्यकाल में मामला उठा कर भारत सरकार के संज्ञान में लाया था। भारत सरकार ने इस विषय की गंभीरता को ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (सीईसीबी) से इस संबंध में जानकारी ली गई। इसमें कोरबा के अलावा रायपुर, भिलाई शहरों की परिवेशी वायु गुणवत्ता को बढ़ाने के लिये आइआइटी खड़गपुर की सिफारिशों अनुसार समयबद्ध कार्य योजना में कार्य संपादित कराया जाना है। सांसद ने कहा कि कोरबा व आसपास के अन्य जिलों में स्थापित विभिन्ना संयंत्रों, कारखानों का नियमित निरीक्षण व जांच की जाए, साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ), कारखानों से निकलने वाले दूषित जल व अन्य अपशिष्ट के सुचारू प्रबंधन का पालन नहीं करने वाले उद्योगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक है।महंत ने कहा कि उद्योगों द्वारा प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे विभिन्ना कार्यों की समय पर समीक्षा आवश्यक है। साथ ही केंद्र, राज्य सरकार, सीएसआर व अन्य मद से प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदत्त राशि की उपयोगिता की समीक्षा भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरबा व अन्य निकट जिले में स्थापित सभी कारखानों, उद्योगों की प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम व पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम में तय मानकों तथा प्रदूषण नियंत्रण एवं खतरनाक अपशिष्ट के निपटान के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भारत सरकार द्वारा जारी नियम का पालन करने के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया जाए।

शहर में खाली पड़े स्थानों में डाल रहें राख

शहर के विभिन्ना क्षेत्र में खाली पड़े स्थानों पर विद्युत संयंत्र प्रबंधन द्वारा राख डंप किया जा रहा है। रोजाना काफी मात्रा में राख फेंका जा रहा है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। पिछले दिनों राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भिलाइ खुर्द में फेंके गए राख स्थल का निरीक्षण किया था और प्रशासनिक अधिकारियों से राख फेंके जाने के संबंध में भी जानकारी ली थी। इसके बावजूद उपक्रम प्रबंधन ने राख फेंकना बंद नहीं किया है। आमजनों को परेशानी हो रही है, साथ ही पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...