गरीब परिवारों को आर्थिक संबल, पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने हितग्राहियों को दिए सहायता राशि के स्वीकृति पत्र ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि राशि का वितरण किया गया। इस दौरान 4 हितग्राहियों को श्रद्धांजलि राशि प्रदान की गई।

इसके साथ ही परिवार के मुखिया की मृत्यु होने तथा मृतक की आयु 60 वर्ष से कम होने की स्थिति में पात्र गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए करीब 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

हितग्राहियों को बताया गया कि सहायता राशि की स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग एक माह के बाद स्वीकृत राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

आर्थिक सहायता की स्वीकृति मिलने पर हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के समय यह सहायता परिवारों के लिए काफी राहत प्रदान करेगी।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...