जिले में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सात जनवरी तक आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित

Date:

Share post:

कलेक्टर झा ने जारी किए आदेश

कोरबा -: जिले में पिछले कुछ दिनों से चल रही ठण्डी हवाओं और शीत लहर जैसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के सभी आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर झा ने इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों की 07 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। अवकाश अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण किया जाएगा। साथ ही सामुदायिक गतिविधियों एवं शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत् किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी स्कूलों में भी बच्चों को अत्यधिक ठण्ड एवं कोहरे के प्रकोप से बचाने के लिए शनिवार तक अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को भी ठण्ड से बचाने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...