फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 1080 मतदान केंद्रों में

Date:

Share post:

मतदाता सूची में आपत्ति होने पर प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्ति

कोरबा -: फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी 2023 की स्थिति में कर दिया गया है। विशेष शिविर के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। शिविर पश्चात् अंतिम मतदाता सूची जिले के सभी तहसील कार्यालयों तथा 1080 मतदान केंद्रों में जनसामान्य के अवलोकन हेतु प्रकाशित कर दी गई है। जनसाधारण को प्रकाशित सूचियों में यदि कोई आपत्ति हो तो लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मतदान केंद्रों में उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी, अविहित अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिव बनर्जी ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा बूथ लेवल अधिकारी को प्रत्येक मतदाताओं से स्वेच्छानुसार आधार कार्ड प्राप्त कर मतदाता परिचय पत्र से लिंक किए जाने के लिए वैधानिक रूप से अधिकृत किया गया है। इनसे संपर्क कर अपना आधार कार्ड को मतदाता परिचय पत्र से लिंक कर सकते हैं। साथ ही स्वयं से अपने मोबाइल पर भी आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन मोबाइल ऐप्लीकेशन डाउनलोड करके या ऑनलाइन एनव्हीएसपी पोर्टल के माध्यम से लिंक कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...