जिले में रागी फसल लेने कृषि अमला किसानों को कर रहे जागरूक

Date:

Share post:

रागी में उच्च पोषक तत्वों की मौजूदगी कुपोषण से लड़ाई में कारगर

कोरबा -: शासन के द्वारा जिले को मिलेट मिशन योजनांतर्गत 600 हे. का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए निःशुल्क बीज वितरण एवं अन्य आदान सामग्री का वितरण किया गया है। जिले में रागी की बोवाई प्रारंभ हो गई है। रागी की खेती को जिले में सफल बनाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने कमर कस ली है। विदित हो कि इस वर्ष को पूरे विश्व में लघु धान्य (मिलेट) वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रागी में उच्च गुणत्ता पोषक तत्व मौजूद होने की दृष्टि से इसका उपयोग कुपोषण हेतु व्रत उपवास में आहार कैल्शियम की उपलब्धता, कोलैस्ट्राल को दूर करने में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने एवं मल्टीग्रेन आटा में उपयोग होता है। रबी फसल में धान फसन की तुलना में कम पानी एवं कम खर्च में होने के कारण कृषक इस फसल को लगाने हेतु प्रोत्साहित हो रहे है। रागी फसल की खरीदी बीज निगम द्वारा किये जाने पर कृषकों को अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही वन विभाग एवं अन्य एजेसिंयों द्वारा समर्थन मूल्य में क्रय किया जा सकता है। इसी परिपेक्ष्य में कोरबा जिले को 600 हेक्टेयर में रागी फस्ल लगाने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जिसकी पूर्ति हेतु कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गॉव-गॉव जाकर रागी फसल के कृषि  की तकनीकी जानकारी एवं इसकी उच्च गुणवत्ता पोषक तत्व के बारे में जानकारी देकर कृषकों को उनके सिंचित क्षेत्र में फसल लगाने प्रोत्साहित कर रहे है।
     जिले के उप संचालक कृषि अजय कुमार अनंत ने बताया कि जिले में मिलेट मिशन योजनांतर्गत रागी के बीजों को निःशुल्क किसानों को वितरण किया गया है। रागी फसल हेतु सिंचित जिलों के साथ गौठानो गॉवों के आसपास स्थित परव, नाला के किनारे को प्राथमिकता को लेकर बोवाई हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा किसानों को रागी की खेती के लिए आवश्यक आदान सामग्री के साथ कृषि कार्यों हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा हैै। कृषि विभाग ने कृषकों से अपील की है कि ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में अधिक से अधिक रागी फसल लेवें। इसके आलावा सिंचित नाली नालों में बंधान कर पानी को रोका कर रागी फसल को लेवें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...