छत्तीसगढ़:-कोरबा में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Date:

Share post:

कोरबा:-कोरबा के कटघोरा थाना इलाके के ग्राम आमाखोखरा में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। युवती ने किस वजह से आत्महत्या की है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम आमाखोखरा निवासी युवती ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों ने उसे पहले कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के भाई संजय केंवट ने बताया कि कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के बाद वह प्राइवेट से पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान में वह कम्प्युटर की पढ़ाई कर रही थी। संजय ने बताया कि पिता की मौत के बाद माता कौशल्या खेती किसानी कर दो भाई और दो बहन का भरण पोषण कर रही हैं। वो घर की लाडली थी। पढ़ लिखकर अधिकारी बनना चाहती थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक ने किन कारणों से खुदकुशी की है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...