मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को रहेंगे कोरबा जिला प्रवास पर

Date:

Share post:

विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार के ग्राम पिपरिया और लाफा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता से करेंगे सीधे संवाद

कोरबा -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 13 जनवरी सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12ः15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 3ः00 बजे से ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे पाली विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां संध्या 6ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों का भी निराकरण कर रहे हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...