बिलासपुर:-ट्रेन के माध्यम बेखौफ की जा रही गांजे की अवैध तस्करी… जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने फिर पकड़े 2 तस्कर, 9 किलो गांजा बरामद….

Date:

Share post:

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जीआरपी को चांदी की बिस्किट पकड़ने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है दरअसल हीराकुंड एक्सप्रेस के कोच नंबर बी 3 के 63 और 70 नंबर बर्थ में 2 यात्री सफर कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी की एंटी क्राइम टीम को सूचना मिली कि इसी कोच पर दो व्यक्ति गांजे की तस्करी कर रहे हैं जिसके बाद टीम ने
जांच शुरू की जब टीम इस कोच में पहुंची तो यह दोनों व्यक्ति घबरा गए टीम ने पूछताछ की तो यह जवाब नहीं
दे पाए जिसके बाद टीम ने इनके सामानों की तलाशी ली
। इन दोनों के बैग से साढ़े चार चार किलो गांजा जप्त
किया गया जिसकी कीमत लगभग 90 हजार बताई जा
रही है दोनों ही व्यक्ति गांजे को विशाखापट्टनम से नई दिल्ली लेकर जा रहे थे।

पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शादाब और प्रशांत‌ पाल इन दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से ट्रेनों के माध्यम से गांजे की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ में आ रहा है जिसकी वजह से लगातार मॉनिटरिंग और सूचना के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ सघन जांच कर इन्हें पकड़ भी रही है लेकिन फिर भी समय-समय पर निरीक्षण के दौरान इस तरह से गांजे का पकड़ा जाना कहीं ना कहीं अभियान पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...