कोरबा:-रजगामार ग्राम पंचायत किया गया सील रिकॉर्ड किए गए जप्त….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा जिले के रजगामार ग्राम पंचायत से संबंधित मामले को लेकर कार्यालय को सील कर दिया गया है और रिकॉर्ड जप्त कर लिए गए हैं। इस मामले में सरपंच और सचिव के बयान के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले की कई ग्राम पंचायतों में शह और मात का काम चल रहा है। अलग-अलग गुट इस काम में सक्रिय बताए जा रहे हैं। जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाली रजगामार ग्राम पंचायत को ऐसे ही मामले को लेकर सील किया गया है। जहां पर करोड़ों के घोटाले का आरोप है, दावा किया जा रहा है कि वहां पर बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता हुई हैं। इसलिए वहां के रिकॉर्ड जप्त किए गए हैं, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि, सचिव की तलाश की जा रही है। उसके उपलब्ध होने पर बयान लिए जाएंगे और अगली कार्रवाई की जाएगी। रजगामार ग्राम पंचायत में पिछले चुनाव के दौरान लोगों ने महिला को सरपंच को चुना था। गांव में उपसरपंच जितेंद्र राठौर की सरपंच से अनबन बताई जा रही है। टकराव की मुख्य वजह यही मानी जा रहा है। देखना होगा कि जिन आरोपों को लेकर पंचायत भवन को सील किया गया है वे आरोप जांच में किस हद तक सही पाए जाते हैं, यह जांच उपरांत के बाद ही पता चल पाएगा ।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...