कलेक्टर झा ने निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन सभा भवन का किया औचक निरीक्षण

Date:

Share post:

निर्माण कार्यों को तेजी से पूरी करने के दिए निर्देश

डिंगापुर में निर्मित सांस्कृतिक भवन का भी किया अवलोकन

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने आज नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय की मौजूदगी में नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने न्यायालय परिसर में निर्माणधीन सभा भवन, डिंगापुर में निर्मित सांस्कृतिक भवन और मिलेट्स कैफे के लिए जगह चिन्हांकन हेतु निहारिका क्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर झा ने पुराने न्यायालय परिसर में बन रहे सभा भवन का निरीक्षण कर कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने महापौर कक्ष, आयुक्त कक्ष, बैठक कक्ष, पार्किंग व्यवस्था, बिजली-पानी, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी लेकर बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरी करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए। संबंधित ठेकेदार ने बताया कि सभा भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। दो माह के भीतर शेष कार्यों को पूरी कर ली जाएगी। कलेक्टर ने अधिक संख्या में तकनीकी टीम और मजदूर लगाकर निर्माण कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा ने शहर में मिलेट्स कैफे के संचालन के लिए जगह चिन्हांकन करने निहारिका क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने घण्टाघर चैक और निहारिका के आसपास क्षेत्रों में मिलेट्स कैफे के लिए उपयुक्त भवन और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मिलेट्स कैफे के लिए उपयुक्त जगह का चयन कर प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस दौरान नगर निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी गण मौजूद रहे। कलेक्टर झा ने एसपी कार्यालय से तहसील कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर न्यू राजस्व काॅलोनी के समीप हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित सांस्कृतिक भवन का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में बने विभिन्न कमरों का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने सांस्कृतिक भवन के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और भवन के बेहतर उपयोग के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...