सुखरीकला -: कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी चांपा के समीप स्थित ग्राम सुखरी कला में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ अखण्ड नवधा रामायण ।करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव सुकरी कला में 7 फरवरी से 17 फरवरी तक रामचंद्र जी के चरित्रों पर आधारित अखंड नवधा रामायण का आज मानस गायन प्रवचन प्रारंभ किया जा रहा हैजिसमें आचार्य पं. फलेश पांडे महाराज जी द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ पूजन प्रारंभ कर नवधा रामायण की शुरुआत की जाएगी। गांव के प्रबुद्ध जन सहित गांव के देव स्थलों पर जाकर देवी देवताओं को आमंत्रित करते हुए नारायण तालाब से जल भर नवधा स्थल तक कीर्तन भजन मंडली के साथ यज्ञ स्थल गांधी चौक सुकरी कला तक पहुंचा गया जिसमें मुख्य यजमान रूखमणी छेदूराम,नंदलाल,सियाराम ,सजन,परमेश्वर, भूषण सिंह,सुबित,श्यामलाल,गजाधर, रामनाथ,दिलचंद महेश,खिखराम,नत्थू सिंह,अंजोर सिंह ,चेतन साहु समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
रवि कुमार साहू की रिपोर्ट


