Breaking news :- अज्ञात वाहन से टकराए बाइक सवार पिता पुत्र..मौके पर पिता ने तोड़ा दम पुत्र गंभीर…मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

Date:

Share post:

मस्तूरी –थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता पुत्र अज्ञात वाहन से टकरा जाने से पिता की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।वही पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा में शाम 6 बजे के आसपास मोड़ पर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह।

निवासी रूपराम निराला पिता लतेल राम निराला उम्र 45 वर्ष महाराष्ट्र में काम कर रहे अपने बेटे जो दीपावली की छुट्टी मनाने अपने गाँव लौट रहा था जो बिलासपुर से मल्हार तक बस से सफर कर आया फिर अपने पिता को फोन कर मल्हार से ले जाने फोन किया जिसके बाद पिता रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचा।

जहाँ से अपने बेटे को मल्हार बस स्टैंड से लेकर वापस अपने गाँव केवटाडीह टाँगर शाम 6 बजे के आसपास लौट रहा था जो ग्राम कटहा पहुँचा था तभी किसी अज्ञात वाहन से टकराकर सड़क में गिर गया जिसमें पिता रूपराम की घटनास्थल में ही मौत हो गई।

वही पुत्र नरेंद कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया जिसे डायल 112 के मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद नरेंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है।शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नही हो पाया है।जिसकी कल शनिवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा वही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...