चोरों के हौसलें इतना बुलंद की चालु लाईन के खम्भे को काट लें गए

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा वैसे तो चोरों का गण बन चुका है चाहे कोयला हो या घर में चोरी , खदानों में चोरी , वाहनों की चोरी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । हम जानकारी दे रहे हैं बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत अरदा व सिंघली क्षेत्र की जहां अरदा मोड़ , भेजीनारा , सिंघाली प्रोजेक्ट पहुंच मार्ग की रोशनी के लिए खम्भे के माध्यम से लाईट लगे हुए थे जिसे अज्ञात चोरों द्वारा दो- तीन दिन पुर्व लाईन चालु होने के बावजूद लगभग 9 खम्भे काटकर पार कर दिये हैं। जबकि एसईसीएल सिंघाली खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्ड से लेकर अधिकारी , कर्मचारियों को सब जानकारी है कि मार्ग के लिए लगाए लाईट की खम्भे गायब है । लेकिन नजदीक के थाना में सुचना इसलिए नहीं दिया क्योंकि थाने के चक्कर नहीं काटना चाहते साथ ही मुखबिर की माने तो एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी व गार्ड पुलिस को सुचना इसलिए नहीं देते क्योंकि चोरों द्वारा इन्हें भी निशाना बना लेते हैं और जानलेवा हमला किया जाता है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं । आसपास के लोगों का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती है जिसके कारण आये दिन चोरी की घटनाएं सामने आते रहते हैं । इससे पहले भी पिछले वर्ष 2022 में गौठान से बोर चोरी हुआ तो वहीं सितंबर – नवबंर माह 2022 में अरदा मुख्य मार्ग में संचालित शुभम मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी हुआ था जिसका पता अभी तक नहीं चला । सिंघाली व अरदा क्षेत्र के लोगों में डर सा महौल बन गया है लोगों का कहना है कि हम कही बाहर कार्य के लिए नहीं जा पाते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में चोरों का आंतक काफी बढ़ चुके हैं । रात होते ही चोरों द्वारा कहीं घर में तो कही खदानों में धावा बोल देते हैं साथ ही चोर अपने साथ हथियार भी लेकर चलते हैं ये हम नहीं आसपास क्षेत्र के लोगों का कहना है । लोगों ने ये भी कहा कि रात में कम से कम एक बार भी पुलिस की पेट्रोलिंग होती तो चोर इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देते । फिलहाल अब देखना यह है की चालू लाईन खम्भे जो पार हुए हैं ,  उनके लिए एसईसीएल सिंघाली के अधिकारी द्वारा किस प्रकार की कदम उठाते हैं ताकि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले चोर पकड़ा जाए ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...