छत्तीसगढ़:-धोखे की ‘डील’! खाद्य निरीक्षक और PDS दुकान संचालक पर लाखों की ठगी का आरोप, खुद को बचाने में जुटे जिम्मेदार…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-जैजैपुर के खाद्य निरीक्षक के खिलाफ महिला समूह ने कलेक्टर से शिकायत की है। खाद्य निरीक्षक पर उचित मूल्य की दुकान दिलाने के लिए 1 लाख रुपए लेने का आरोप है। महिला समूह का कहना है कि, सरकारी खर्च बताकर उन्हें धोखे में रखकर उनसे पैसे लिए गए हैं। जैजैपुर खाद्य निरीक्षक सुनेत जैसवाल और पीडीएस दुकान संचालक संतोष चंद्रा दोनों पर महिला समूह ने धोखे में रखकर पैसा लेने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में खाद्य निरीक्षक का कहना है कि, महिला झूठ बोल रही हैं। मेरी उनसे बात ही नहीं हुई।

महिला समूह का कहना है कि, जैजैपुर के ग्राम पिसौद की पीडीएस दुकान दिलाने के लिए उनसे 2 लाख की मांग की गई थी। जिस पर समूह की महिलाओं ने मिलकर 1 लाख जमा कर पीडीएस दुकान संचालक के माध्यम से खाद्य निरीक्षक सुनेत जैसवाल को दिया है। मगर गांव की पीडीएस दुकान अधिक पैसा देने पर दूसरे समूह को दे दी गई। वहीं इस शिकायत के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी खुद को बचाने में लगे हुए हैं।

मंदोदरी सिदार की रिपोर्ट

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...