Britain: प्रधानमंत्री पद के लिए सुनक की दावेदारी मजबूत, 100 सांसदों के समर्थन का दावा; जॉनसन काफी पीछे

Date:

Share post:

ब्रि टेन में लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। सामने आ रहा है कि सुनक ने प्रधानमंत्री बनने के लिए 100 सांसदों के समर्थन के जादुई आंकड़े को लगभग छू लिया है, जिसके बाद उनकी ताजपोशी तय मानी जा रही है।

हालांकि, अभी तक न ही ऋषि सुनक और न ही पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। केवल पेनी मोर्डंट ने अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की है।

सुनक के समर्थकों ने दिए संकेत

अभी तक सामने आया था कि सुनक को सबसे ज्यादा 82 कंटर्वेटिव सांसदों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन अब उनके समर्थकों ने दावा किया है कि उनको 100 सांसदों ने समर्थन दिया है। वरिष्ठ नेता टोबियास एलवुड ने ट्वीट किया, रेडी फॉर ऋषि। 100वें टोरी सांसद होने के लिए बधाई। इसके अलावा सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेंट ने शुक्रवार देर रात सुनक का समर्थन करते हुए कहा, “यह राजनीतिक खेल का समय नहीं है, स्कोर तय करने या पीछे का देखने का समय है।

दूसरे नंबर पर जॉनसन

बीबीसी के मुताबिक, ऋषि सुनक के बाद दूसरे नंबर पर बोरिस जॉनसन हैं, जिनके पक्ष में 41 सांसद हैं। वहीं तीसरे नंबर पर पेनी मॉर्डंट हैं जिन्हें 19 सांसदों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही है। जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक अगले राष्ट्रीय चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी का सफाया होने जा रहा है। विजेता की घोषणा अगले सप्ताह सोमवार या शुक्रवार को की जाएगी। यदि जॉनसन इस दौड़ में जीतते हैं और प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह उनकी असाधारण वापसी होगी।


जॉनसन के लिए अपने तीन वर्षीय कार्यकाल के बाद 100 मत हासिल करना मुश्किल होगा क्योंकि उनका समय स्कैंडलों और अनियमितताओं से भरा रहा है। ऐसे में विश्लेषकों की मानें तो जॉनसन की आगे की राह आसान नहीं मानी जा रही है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...